दिल्ली स्किल यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए हटाया लंच ब्रेक, कहा- 'बड़े हो गए हैं'

दिल्ली स्किल ऐंड ऑन्ट्रप्रेन्योर यूनिवर्सिटी ने अपने टाइम टेबल से छात्रों के लिए आधे-घंटे का लंच ब्रेक हटा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, छात्र 'बड़े हो चुके हैं' और 'यहां-वहां पांच मिनट का समय निकालना' लंच-टाइम के लिए पर्याप्त हो सकता है। बकौल विश्वविद्यालय, छात्रों को लंच करने के लिए कक्षा से 5 मिनट पहले छुट्टी दी जा सकती है।

Load More