दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के बाद राघव चड्ढा ने सदन में सुनाई अपनी कविता का वीडियो किया शेयर
'आप' सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद सदन में सुनाई अपनी कविता 'रेल का खेल' का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में राघव 'अजब-गजब चल रहा है रेल का खेल, हमेशा गाड़ी लेट तो कहीं ब्रेक फेल' पढ़ रहे हैं। उन्होंने 11-फरवरी को यह कविता सदन में सुनाई थी।