दिल्ली समेत देशभर के कई CRPF स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की फर्ज़ी धमकी
'एएनआई' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि देशभर के कई सीआरपीएफ स्कूलों को बम से उड़ाने की फर्ज़ी धमकी मिली है। इन स्कूलों में दिल्ली के 2 व हैदराबाद का एक स्कूल शामिल है। धमकी सोमवार रात स्कूलों के प्रबंधन को ईमेल से मिली। यह मामला दिल्ली के सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके के बाद आया है।