दिल्ली सरकार GRAP-4 के चलते निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध से प्रभावित श्रमिकों को देगी ₹8000
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण के कारण शहर में निर्माण संबंधी गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध से प्रभावित 90,000 से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को ₹8,000-8,000 की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (जीआरएपी) का चौथा चरण लागू होने के बाद निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया था। जीआरएपी-4 18 नवंबर को लागू हुआ था।