दिल्ली सरकार का झुग्गी-बस्ती तोड़ने को लेकर बड़ा एलान, बिना पुनर्वास के नहीं होगा ध्वस्तीकरण
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झुग्गी-बस्तियां तोड़ने को लेकर शुक्रवार को बड़ा आदेश जारी कर कहा कि कोई भी झुग्गी बिना पुनर्वास के नहीं हटाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर संबंधित विभागों को आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 1954 के पुराने नियम में बदलाव किया है जिसके तहत अब महिलाएं 24 घंटे काम कर सकेंगी।