दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने के BJP विधायकों के ज्ञापन का राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
राष्ट्रपति सचिवालय ने दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने के दिल्ली के बीजेपी विधायकों के ज्ञापन का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) को पत्र लिखा है। बीजेपी विधायकों ने 30 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन देते हुए दावा किया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने से 'संवैधानिक संकट' पैदा हो गया है।