दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने गर्मी बढ़ने को लेकर स्कूलों के लिए जारी किए दिशानिर्देश
दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने गर्मी बढ़ने के बीच सभी सरकारी व निजी स्कूलों के लिए सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को सुबह की प्रार्थना सभाएं स्थगित करने, छात्रों को कक्षा के बाहर गतिविधियां कराने से बचने और गर्मी के कारण स्वास्थ्य के खतरों के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा है।