दिल्ली सरकार को हुआ ₹2,000 करोड़ का नुकसान: रद्द हुई शराब नीति पर सीएजी रिपोर्ट
एक सीएजी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली 'आप' सरकार द्वारा लाई गई शराब नीति में कथित अनियमितताओं के कारण दिल्ली के सरकारी खजाने को ₹2,026 करोड़ का नुकसान पहुंचा। यह शराब नीति अब रद्द हो चुकी है। बकौल रिपोर्ट, घाटे में चल रहे कई बोलीदाताओं को लाइसेंस दिए गए।