दिल्ली सरकार ने 9वीं के लिए 3rd लैंग्वेज की अनिवार्य, फेल छात्रों को 10वीं में नहीं मिलेगा मौका
दिल्ली सरकार ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र से 9वीं कक्षा में थर्ड लैंग्वेज (आर3) को अनिवार्य किया है। 9वीं की आर3 परीक्षा उत्तीर्ण न करने वाले छात्र 10वीं की परीक्षा में बैठने के पात्र नहीं होंगे। संशोधित स्कीम के तहत 9वीं के लिए गणित-विज्ञान के 2-लेवल शुरू किए गए हैं जिनके तहत छात्र 2-तरह की परीक्षाएं कॉमन और एडवांस्ड दे पाएंगे।