दिल्ली सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण किया पेश, प्रति व्यक्ति आय ₹5.31 लाख से अधिक रहने का अनुमान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। सर्वेक्षण के अनुसार, प्रति व्यक्ति आय के 2025-26 में ₹5,31,610 तक पहुंचने की संभावना है जो 2024-25 के मुकाबले 7.92% की वृद्धि दर्शाती है। सर्वेक्षण के अनुसार, 2025-26 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से लगभग 2.5 गुना अधिक रहने का अनुमान है।