दिल्ली सरकार ने की 1300 नर्सों की स्थाई नियुक्ति, आयुष्मान वैन को भी दिखाई हरी झंडी
दिल्ली सरकार ने रविवार को 1,388 नर्सों और 41 पैरामेडिकल कर्मियों को स्थाई नियुक्ति प्रदान की और आयुष्मान भारत पंजीकरण वैन को भी हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि 15 साल बाद नर्सिंग अधिकारियों को सुरक्षा मिली है।