दिल्ली सरकार ने की युवा खिलाड़ियों के लिए ₹2,000 के मासिक प्रोत्साहन की घोषणा
दिल्ली सरकार ने एलान किया है कि युवा खिलाड़ियों को 'मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना' के तहत अब ₹2,000/माह की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना का लाभ अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 और अंडर-21 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को मिलेगा। यह लाभ उन्हें ही मिलेगा जो दिल्ली सरकार के स्पोर्ट्स सेंटर/स्टेडियम में नियमित रूप से पंजीकृत हों और कम-से-कम 80% उपस्थिति बनाए रखें।