दिल्ली सरकार ने की वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक वित्तीय सहायता राशि बढ़ाने की घोषणा
दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक वित्तीय सहायता राशि को बढ़ाने की घोषणा की है। इसके तहत 60-69 वर्ष की उम्र वाले लोगों को सहायता राशि ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500 मिलेगी जबकि 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ₹3,000/माह मिलेंगे। 60-69 वर्ष के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को अतिरिक्त ₹500/माह मिलेंगे।