दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व पर 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का किया एलान
दिल्ली सरकार ने आगामी 7 नवंबर को छठ महापर्व के मद्देनज़र सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "मुझे बताते हुए खुशी है कि...7 नवंबर को छठ के त्योहार की छुट्टी होगी...ताकि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ मना सकें।" उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी से छठ पर्व की पूर्णकालिक अवकाश देने का आग्रह किया था।