दिल्ली सरकार ने डीयू के कॉलेजों के लिए ₹100 करोड़ का फंड किया जारी
दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों को 2024-25 की दूसरी तिमाही के लिए ₹100 करोड़ का फंड जारी किया है। दरअसल, सरकार की वित्तीय प्रतिबद्धता की दूसरी किस्त के तहत इन कॉलेजों को यह राशि दी गई है। दिल्ली सरकार ने 2024-25 के लिए इन कॉलेजों को ₹400 करोड़ का बजट आवंटित किया है।