दिल्ली सरकार ने दिव्यांग लोगों के लिए विशेष अदालतें स्थापित करने को दी मंज़ूरी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिव्यांग लोगों के लिए विशेष अदालतें स्थापित करने की परियोजना को मंज़ूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में दिल्ली सरकार का यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि अदालतों को दिव्यांग व्यक्तियों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया जाएगा।