दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने का दिया आदेश
दिल्ली सरकार ने बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता का आकलन करने और शैक्षणिक गुणवत्ता को और बढ़ाने के लिए सरकारी विद्यालयों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने का आदेश दिया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, अधिकारियों को उसी दिन ऑनलाइन माध्यम से निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी और 7 दिनों में निरीक्षण शाखा मुख्यालय को हार्ड कॉपी भी देनी होगी।