दिल्ली सरकार शुरू करेगी 'ई-बाइक दीदी' योजना, महिला पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

दिल्ली सरकार 'ई-बाइक दीदी' योजना शुरू करने की प्लानिंग कर रही है जिसके तहत प्रशिक्षित महिला चालक महिला पर्यटकों को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन से पर्यटक स्थलों व नज़दीकी मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचाएंगी। 18 से 40 वर्ष की दिल्ली निवासी और वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाली महिलाएं योजना की पात्र होंगी। इसके लिए सरकार भारत टैक्सी के साथ सहयोग कर सकती है।

Load More