दिल्ली हाईकोर्ट ने JNU के पीजी एडमिशन पर लगाई रोक, डिप्रिवेशन पॉइंट सिस्टम पर उठाए सवाल
दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएनयू के 2026-27 शैक्षणिक सत्र में 'डिप्रिवेशन पॉइंट्स' के आधार पर दाखिले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि इस व्यवस्था के ज़रिए विश्वविद्यालय CUET में उम्मीदवार द्वारा हासिल अंकों में प्रभावी रूप से अतिरिक्त अंक जोड़ रहा है। बकौल कोर्ट, इससे प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षा की निष्पक्षता और उसकी मूल भावना प्रभावित हो सकती है।