दिल्ली हाईकोर्ट ने वज़न घटाने वाली इस दवा की भारत में बिक्री पर लगाई रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज़ व वनसोर्स स्पेशियलिटी फार्मा के ओज़ेम्पिक जैसी वज़न घटाने वाली दवा 'सेमाग्लूटाइड' की भारत में बिक्री पर रोक लगा दी है। दरअसल, डेनमार्क की फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क की वज़न घटाने वाली दवा 'वीगोवी' का मुख्य घटक सेमाग्लूटाइड है जिसके इस्तेमाल को लेकर कंपनी ने उनके खिलाफ पेटेंट उल्लंघन का आरोप लगाया था।