दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब नीति केस में BRS नेता के कविता की ज़मानत याचिका की खारिज
दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में गिरफ्तार की गईं बीआरएस नेता के कविता की ज़मानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। ईडी व सीबीआई दोनों मामले में दायर ज़मानत याचिका पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की एकल पीठ ने 28 मई को सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।