दिल्ली हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखे अर्जुन कपूर के पर्सनैलिटी राइट्स
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को ऐक्टर अर्जुन कपूर को बड़ी राहत देते हुए उनके व्यक्तित्व अधिकारों को अंतरिम संरक्षण दिया। अदालत ने विभिन्न संस्थाओं को उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, आवाज़, तस्वीर व अन्य विशेषताओं के अनधिकृत इस्तेमाल से रोका है। साथ ही गूगल और मेटा को उल्लंघन वाले यूआरएल लिंक हटाने का निर्देश दिया है।