दिल्ली हाफ मैराथन के कारण रविवार को तड़के 3:15 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि दिल्ली में रविवार (20 अक्टूबर) को होने वाले वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के मद्देनज़र ग्रे लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर बाकी सभी लाइनों पर तड़के 3:15 बजे से मेट्रो चलाई जाएंगी। तड़के 3:15-4:00 बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर जबकि सुबह 4-6 बजे तक 20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेंगी।