दिल्ली-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, सड़क पर लगाई गईं लोहे की कीलें
दिल्ली-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सीमा पर और अधिक संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और किसानों को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय भी बढ़ाए जा रहे हैं। सड़कों पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही सड़कों पर लोहे की कीलें भी लगाई जा रही हैं।