दिल्लीवालों को जाम से मिलेगी राहत, ₹1789 करोड़ का इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम मंज़ूर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट-समिति ने दिल्ली में ट्रैफिक प्रवाह और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए ₹1,789.52 करोड़ के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को मंज़ूरी दी। यह प्रोजेक्ट 42 चिन्हित ट्रैफिक कॉरिडोर को कवर करेगा। इसे 24 महीनों में 3 चरणों में लागू किया जाएगा और फिर 5-वर्ष तक इसका संचालन/रखरखाव किया जाएगा।