दूल्हे के जीजा ने डीजे पर बजवाया अपनी पसंद का गाना, विवाद के बाद यूपी में दुल्हन ने तोड़ी शादी
लखनऊ (यूपी) में बीते दिनों एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजवाने को लेकर वर-वधु पक्ष में विवाद हो गया जिसके बाद दुल्हन ने शादी तोड़ दी। बकौल रिपोर्ट्स, दूल्हे का जीजा अपनी पसंद के गाने बजवा रहा था जिसे लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में दुल्हन की बहन समेत अन्य लोगों को चोटें आई हैं।