दूल्हे की तलाश में पोस्टर लेकर गेटवे ऑफ इंडिया पर खड़ी महिला का वीडियो हुआ वायरल
मुंबई (महाराष्ट्र) के प्रसिद्ध स्थलों में बायोडाटा के साथ दूल्हे की तलाश वाला पोस्टर लिए खड़ी एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला को पोस्टर लिए खड़ा देख आने-जाने वाले लोग उसे मुड़-मुड़कर देखते नज़र आए। वीडियो को “लग्नाचा (विवाह) बायोडाटा” कैप्शन के साथ सायाली सावंत नामक अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था।