दूल्हे की दाढ़ी देख यूपी में दुल्हन ने शादी से किया मना, कहा- क्लीन शेव वाला लड़का चाहिए

सीतापुर (यूपी) में विमल नामक शख्स की बारात शनिवार को नाचते-गाते लड़की के घर पहुंची लेकिन दूल्हे की दाढ़ी देखकर लड़की ने शादी करने से मना कर दिया और कहा कि उसे क्लीन शेव वाला लड़का चाहिए। बकौल विमल, शादी के बाद सुबह दाढ़ी कटवाने का आश्वासन देने पर भी लड़कीवाले नहीं माने। पुलिस ने कहा, "अबतक शिकायत नहीं मिली।"

Load More