दूल्हे के भाई को ले गई UP पुलिस, दूल्हे को रोता देख जेठ को छुड़ाने दुल्हन पहुंची थाने

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स की शादी के दिन मारपीट के मामले में पुलिस उसके भाई को पकड़कर साथ ले गई जिसके बाद दुल्हन की विदाई अटक गई। वहीं, जेठ को छुड़ाने के लिए दुल्हन थाने पहुंची और कहा, "पति रो रहे हैं, अपनी शादी तक एंजॉय नहीं कर पाए, विदाई नहीं हो रही...मेरे जेठ को छोड़ दिया जाए।"

Load More