दूल्हे की यूपी में ट्रेन से गिरकर हुई मौत, ससुराल पहुंचने से पहले ही विधवा हुई दुल्हन

आगरा (यूपी) में गुरुवार तड़के चलती ट्रेन से कथित तौर पर नीचे गिरकर एक 26-वर्षीय युवक की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, वह प्रयागराज की एक युवती से शादी करने के बाद परिवार संग उसे लेकर अपने घर सीकर (राजस्थान) लौट रहा था और ससुराल पहुंचने से पहले ही दुल्हन विधवा हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

Load More