दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी के दौरान यूपी में 'देहदान' करने का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी के दौरान सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी को अपना शरीर दान करने का संकल्प लिया। बकौल रिपोर्ट्स, दूल्हा-दुल्हन ने फेरों के वक्त 8 वचन लिए जिसमें देहदान का संकल्प था। जयमाला के समय उन्हें मेडिकल कॉलेज की तरफ से सर्टिफिकेट सौंपा गया। देहदान करने वाला दूल्हा एमबीए और दुल्हन बीएससी पास है।