दालचीनी या भिंडी का पानी नहीं हो सकता है डायबिटीज़ का इलाज: सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट
अभिनेत्री करीना कपूर व आलिया भट्ट की न्यूट्रिशनिस्ट रह चुकीं ऋजुता दिवेकर ने बताया है कि दालचीनी का पानी या भिंडी का पानी पीना डायबिटीज़ का इलाज नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा, "ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए कड़वी या बेस्वाद ड्रिंक्स पीना ज़रूरी नहीं है।" ऋजुता एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट का 'न्यूट्रिशन अवॉर्ड' जीत चुकी हैं।