दिलजीत की 'जट्ट ऐंड जूलियट 3' पहले दिन दूसरी सर्वाधिक कमाई वाली पंजाबी फिल्म बनी

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ की 'जट्ट ऐंड जूलियट 3' ने पहले दिन भारत में ₹3.25 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ यह फिल्म भारत में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली पंजाबी फिल्म बन गई है। इससे पहले गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' ने पहले दिन सर्वाधिक कमाई की थी।

Load More