दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट के टिकट दोगुनी कीमत पर बेचने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार
सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ के इंदौर (मध्य प्रदेश) कॉन्सर्ट के टिकट दोगुनी कीमत पर बेचने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने कॉन्सर्ट के टिकट ऑनलाइन खरीदे थे और उन्हें ₹10,000 तक में बेच रहे थे। बकौल त्रिपाठी, टिकटों की कालाबाज़ारी पर नज़र रखी जा रही है।