दिलजीत के कॉन्सर्ट के नकली टिकट बेचने वाले गैंग का दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के नकली टिकट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। इस मामले में साउथ दिल्ली की पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है और आरोपी के पास से फर्ज़ी टिकट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने ₹5 लाख की ठगी की है।