दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंज़ूरी, 30 अक्टूबर को तय समय पर होगा शो
दिल्ली पुलिस ने सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ के 30-अक्टूबर को होने वाले लाइव कॉन्सर्ट को मंज़ूरी दे दी है और अब यह इवेंट तय समय पर आयोजित होगा। पुलिस ने प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की संख्या और भीड़ प्रबंधन समेत कई शर्तें रखी थीं जिन्हें ऑर्गनाइज़र ने मान लिया है। गौरतलब है, 27-नवंबर को मुंबई में दिलजीत के कार्यक्रम पर हमले की धमकी मिली है।