दिलजीत का भजन सुनकर थिरकने लगीं पीएम मोदी की उंगलियां, वायरल हुआ वीडियो
ऐक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें भजन सुनाया। इस दौरान पीएम मोदी की उंगलियां थिरकने लगीं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीएम मोदी ने दिलजीत से कहा, "हिंदुस्तान के गांव का एक लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो बहुत अच्छा लगता है।"