दिलजीत दोसांझ का जयपुर में हुआ भव्य स्वागत, राजकुमारी दिया कुमारी ने महल में की मेज़बानी
राजस्थान के जयपुर में सिंगर दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट से पहले उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री राजकुमारी दिया कुमारी ने जयपुर के सिटी पैलेस में उनकी मेज़बानी की। एक वीडियो में दिलजीत एक बग्गी पर सवार होकर महल में प्रवेश करते हुए और शाही परिवार के साथ डिनर करते हुए दिख रहे हैं।