दिलजीत दोसांझ को भारतीय न कहने पर बीजेपी नेता सिरसा ने की कनाडाई PM की आलोचना
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा सिंगर दिलजीत दोसांझ को भारतीय न कहकर पंजाबी सिंगर कहे जाने पर आलोचना की। उन्होंने कहा, "मैं आपकी बात सुधारना चाहूंगा...भारत का एक व्यक्ति इतिहास बना सकता है।" गौरतलब है, ट्रूडो ने दिलजीत को लेकर कहा था, "पंजाब का (यह) लड़का इतिहास रच सकता है।"