दिलजीत दोसांझ ने 'सतलुज' के लिए सिर्फ ₹1 की फीस ली: निर्देशक हनी त्रेहान
डायरेक्टर हनी त्रेहान ने बताया है कि अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने फिल्म 'सतलुज' के लिए सिर्फ ₹1 की फीस ली थी। बकौल डायरेक्टर, जब उन्हें स्क्रिप्ट दी गई तो उन्होंने इसे अपने माथे से लगा लिया। डायरेक्टर ने बताया, "दिलजीत ने कहा, 'मैं खालड़ा जैसे शख्स का किरदार निभाने के लिए पैसे कैसे ले सकता हूं। यह शर्मनाक होगा'।"