दिलजीत दोसांझ ने पहली बार लोगों को अपनी मां और बहन से कराया रूबरू
सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ ने पहली बार अपने फैन्स को अपनी मां और बहन से रूबरू कराया है। यूके के मैनचेस्टर में एक कॉन्सर्ट के वीडियो में दिलजीत अपनी मां से गले लगने के बाद कहते हुए दिख रहे हैं, "यह मेरी मां हैं।" कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत अपनी बहन के आगे झुके और कहा, "यह मेरी बहन है।"