दिलजीत दोसांझ ने बेंगलुरु में शो से पहले रामेश्वरम कैफे में खाई पोडी इडली, वीडियो वायरल
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में होने वाले अपने कॉन्सर्ट से पहले गुरुवार को रामेश्वरम कैफे में पोडी इडली खाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गौरतलब है, दिलजीत शुक्रवार को मदवारा के नाइस ग्राउंड में परफॉर्म करेंगे। यह कॉन्सर्ट 'दिल-लुमिनाटी टूर' के तहत भारत के दस शहरों के उनके दौरे का हिस्सा है।