दिलजीत दोसांझ ने शराब वाले लिरिक्स पर चुनौती देने वाले ऐंकर सुधीर चौधरी को लेकर दी प्रतिक्रिया
लखनऊ में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान गायक दिलजीत दोसांझ ने कलाकारों को शराब और ड्रग्स का ज़िक्र किए बिना गाने की चुनौती देने वाले न्यूज़ ऐंकर सुधीर चौधरी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। दिलजीत ने 'बॉर्न टू शाइन' और 'लवर' का ज़िक्र कर कहा, "मेरे कई गाने 'पटियाला पेग' से ज़्यादा मशहूर हैं।" उन्होंने कहा, "हमारा काम सस्ता नहीं है।"