दिलजीत ने अपने बयान 'मैं अब भारत में परफॉर्म नहीं करूंगा' पर जारी की सफाई, फिर डिलीट किया पोस्ट
सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने बयान 'मैं अब भारत में तब तक परफॉर्म नहीं करूंगा जब तक सुविधाएं बेहतर नहीं हो जातीं' को लेकर सफाई दी है। उन्होंने X पर कहा, "ऐसा नहीं है, जब तक सही वेन्यू नहीं मिल जाता तब तक चंडीगढ़ में मैं नेक्स्ट शो प्लान नहीं करूंगा।" हालांकि, बाद में दिलजीत ने पोस्ट डिलीट कर दिया।