दिलजीत ने कॉन्सर्ट में CRPF की महिला जवान को स्टेज पर बुलाया, गले लगकर बोले- लगा मेरी मां है
दिल्ली में 30-अक्टूबर को हुए कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने परफॉर्मेंस रोककर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की तारीफ की और उनके लिए तालियां बजवाईं। फिर उन्होंने CRPF की महिला अधिकारी को स्टेज पर बुलाया और गले लगाया। दिलजीत ने कहा कि उन्हें अधिकारी में अपनी मां नज़र आईं जिनसे वह साल में मुश्किल से एक-दो बार मिल पाते हैं।