दिलजीत ने गुवाहाटी का कॉन्सर्ट पूर्व PM मनमोहन सिंह को किया समर्पित, दी श्रद्धांजलि

सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपना गुवाहाटी का कॉन्सर्ट दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, "डॉक्टर मनमोहन सिंह ने बहुत सादा जीवन जिया है। अगर उन्हें किसी ने बुरा बोला तो उन्होंने कभी किसी को उल्टा जवाब नहीं दिया। हम सबको सीखने की ज़रूरत है कि हमें अपने काम पर फोकस्ड रहना चाहिए।"

Load More