दिलजीत ने शेयर की चार्टर्ड प्लेन के अंदर की तस्वीर, शेफ रणवीर बरार ने किया कमेंट

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर चार्टर्ड प्लेन के अंदर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिस पर मशहूर शेफ रणवीर बरार ने कमेंट किया है। तस्वीरों में दिलजीत पनीर की सब्ज़ी, सलाद और चपाती खाते दिखाई दे रहे हैं जिसपर रणवीर ने कमेंट किया, "पाजी पनीर तगड़ा लगदा ऐ!" दिलजीत ने कैप्शन में लिखा है, "अगला पड़ाव कोलकाता।"

Load More