दौलत, शोहरत और औरत के चक्कर में पड़ गया था: पूर्व पत्नी संग रिश्ता खराब होने पर हनी सिंह
सिंगर हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में पूर्व पत्नी शालिनी तलवार के साथ रिश्ता खराब होने पर कहा है, "हमारे बीच दूरियां आ गई थीं और जिसकी वजह मेरा ज़्यादा ट्रैवल करना था।" उन्होंने कहा, "मैंने उस समय सिर्फ अपने करियर को अहमियत दी...परिवार को नज़रअंदाज़ किया। मैं दौलत, शोहरत, नशे और औरत के चक्कर में पड़ गया था।"