दुलहन 12 साल की, 72 का दूल्हा, जुल्मी बाप ने 5 लाख में बेच डाली बेटी! पाक कितना नापाक?
पाकिस्तान में एक बाप ने पैसों के खातिर अपनी 12 साल की बेटी को बेच दिया. लड़की के पिता आलम सैयद पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी को 72 वर्षीय दूल्हे हबीब खान को 500,000 पाकिस्तानी रुपये में बेचने के लिए सहमति दे दी. हालांकि निकाह होने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.