'द लेडी किलर' की शूटिंग ने मानसिक रूप से प्रभावित किया था, ब्रेक लेना पड़ा: अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया है कि आगामी फिल्म 'द लेडी किलर' की शूटिंग ने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया था जिसके बाद वह कुछ दिनों के ब्रेक पर चले गए थे। उन्होंने कहा, "इस फिल्म के लिए मैंने और भूमि (पेडनेकर) ने बहुत मेहनत की...45-दिनों की शूटिंग के बाद ब्रेक पर गया...उस स्पेस से निकलने की ज़रूरत थी।"